स्काउट पर कब्जे के लिए भाजपा के दो सांसद आमने-सामने
भारत स्काउट एवं गाइड का गठन बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए हुआ था। इस संगठन के हर तीन साल में चुनाव होते है। अध्यक्ष के अलावा सबसे महत्वपूर्ण पद राज्य मुख्य आयुक्त का होता है। अध्यक्ष प्रदेश की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस निर्विरोध चुन ली गई है, जबकि वहीं राज्य मुख्य आयुक्त पद के लिए कुल पांच लोगों ने फोर्म भरे थे, जिनमें से तीन ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिए है।
निर्वाचन अधिकारी महेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि राज्य मुख्य आयुक्त पद के लिए दो उम्मीदवार सांसद अशोक अर्गल और सांसद जितेन्द्र सिंह बुन्देला ही मैदान में रह गए है। इसके अलावा उपाध्यक्ष के छह पदों के लिए राजेंद्र मिश्रा, अनिल सोनी, कैलाश मिश्रा, उमा भार्गव, सरोज राजपूत, रत्ना पाटिल सहित 10 प्रत्याशी मैदान में है।
सांसद अर्गल वर्तमान में राज्य मुख्य आयुक्त है और एक बार फिर किस्मत आजमा रहे है, वहीं उनका मुकाबला कर रहे हैं उन्हीं की पार्टी के सांसद बुन्देला। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों में समझौता कराने की कोशिशें हुई, मगर बात न बनने पर पार्टी ने दोनों को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार चुनाव 24 अक्टूबर को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications