इंडोनेशिया में 260 श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नौसेना के प्रवक्ता इसकंदर सिटोमपुल ने कहा कि श्रीलंकाई नागरिकों को जावा और सुमात्रा द्वीप के मध्य स्थित सुंदा जल डमुरू मध्य से गिरफ्तार किया गया।
आव्रजन अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को पूछताछ के लिए जावा के पश्चिमी इलाके ले जाया गया।
बेनटेन प्रांत के आव्रजन कार्यालय के प्रमुख हैरी पुरवांटो ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होने के बाद उन्हें आव्रजन हिरासत केंद्र भी भेजा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण एशिया और मध्य एशियाई देशों के लोग बिना दस्तावेजों के आस्ट्रेलिया में शरण लेने के लिए इंडोनेशिया के रास्ते का प्रयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications