मनमोहन सिंह के दौरे की प्रतीक्षा कर रहे हैं ओबामा
ओबामा ने शनिवार को सिंह को फोन करके पिछले हफ्ते काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए बम हमले पर अपनी चिंता जताई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ओबामा को वर्ष 2009 का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के लिए फोन करके बधाई दी थी।
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को फोन करके ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिलने की बधाई दी थी। इसके बदले में शनिवार को राष्ट्रपति ने फोन किया।
बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा कि वह सिंह के वाशिंगटन आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल 24 नवंबर को मनमोहन सिंह के सम्मान में व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गेट्स ने इसे 'एक महत्वपूर्ण आयोजन' बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications