जबलपुर में युवक ने 6 परिजनों की हत्या की
पुलिस के अनुसार जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में स्थित सैनिक सोसायटी कॉलोनी में रहने वाले सुनील सेन ने सोमवार सुबह अपनी मां ,पत्नी , दो बच्चों , बहन और भांजे की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। सुनील ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.कथूरिया ने आईएएनएस को बताया कि सुनील ने परिवार के छह लोगों की हत्या के बाद पड़ोसी पर भी जान लेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications