हाइड्रो कॉर्बन की नीलामी में ओएनजीसी ने अधिकांश ब्लॉक जीते
पेट्रोलियम सचिव आर.एस.पांडेय से जब यह पूछा गया कि क्या ओएनजीसी ढेर सारे काम की जिम्मेदारी ले रहा है, तो इस पर उन्होंने कहा, "यदि ओएनजीसी को इतने ब्लाक मिल रहे हैं तो उसे अपनी वचनबद्धताओं को पूरा करने के लिए संसाधन भी मिलने चाहिए।"
कुल प्रस्तावित 70 तेल ब्लाकों में से 36 के लिए ही निविदाएं प्राप्त हुई हैं। इसमें से 20 ब्लॉक के लिए एकल निविदाएं प्राप्त हुई हैं।
ओएनजीसी ने 11 समुद्री और दो जमीनी ब्लॉक अपने नाम कर लिए हैं। बीएचपी बिलिटॉन को तीन ब्लॉक मिले हैं जबकि केयर्न इनर्जी को दो ब्लॉक हासिल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications