डीआरडीई वैज्ञानिक कामेश्वर राव मानसिक रूप से बीमार : राव
डीआरडीई के निदेशक राव ने यह खुलासा सोमवार को पहली बार यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान किया। हाल ही में कामेश्वर राव और ए. बी. एस भास्कर पर अपने कनिष्ठ वैज्ञानिक सुशील शर्मा की बलि देने की कोशिश करने के लगे आरोपों के बाद डीआरडीई की ओर से यह पहला बयान आया है।
उन्होंने आगे कहा कि कामेश्वर राव की 5 अक्टूबर को मानसिक स्थिति अच्छी न होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। 6 अक्टूबर को सुशील शर्मा को उनके घर पर सोने के लिए भेजा गया था। रात को राव के घर से आवाजें आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया तो राव तथा शर्मा दोनों घायल हालत में मिले थे।
डीआरडीई के निदेशक ने आगे कहा कि कामेश्वर राव के परिजनों को सलाह दी गई थी कि उनका उपचार कराएं। उन्हें लगता है कि कामेश्वर राव कुछ समय से हताश हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications