ग्वालियर में बनी देश की सबसे बड़ी पेस्ट्री
यह पेस्ट्री ग्वालियर के क्रिप्स कॉर्नर द्वारा तैयार की गई है जिसका रविवार को दीनदयाल मॉल में प्रदर्शन किया गया। क्रिप्स कॉर्नर के संचालक समीर ओलियाई के अनुसार इस पेस्ट्री को 12 बावर्चियों ने मिल कर तैयार किया है। इसे तैयार करने में तीन लाख रुपये की लागत आई है।
लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के दल ने भी इस पेस्ट्री का अवलोकलन किया है। इससे पहले पुणे में बनी पेस्ट्री का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है। उसकी लम्बाई 1727 फुट थी। इस तरह ग्वालियर में देश की सबसे बड़ी पेस्ट्री बनाने का रविवार को कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications