नक्सलियों ने 4 ट्रकों में आग लगाई
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात नक्सलियों ने धनबाद जिले में ग्रांट ट्रंक (जीटी) रोड पर एक ट्रक में आग लगा दी और जीटी रोड से गुजर रहे बसों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन लोग घायल भी हो गए।
दूसरी ओर गिरीडीह जिले के इजारी प्रखंड में तीन ट्रकों में आग लगा दी और एक पुल को उड़ा दिया। वहीं दूसरी तरफ रांची से 270 किलोमीटर दूर धनबाद के तोपछाची के पास भी एक ट्रक में आग लगा दी।
गौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने झारखण्ड सहित पांच राज्यों में दो दिनों के बंद का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications