भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू
अगले दो सप्ताह तक भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन और 25 स्ट्राइकर बिग्रेड लड़ाकू दल की 14 वीं केवेलरी रेजीमेंट की सेकेंड स्क्वाड्रान, जिसमें अमेरिका के 325 सैनिक शामिल हैं, संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
अभ्यास का मकसद शांति स्थापित करने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों और आपदा राहत अभियान के अनुभवों को साझा करना है।
संयुक्त अभ्यास 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा। बबीना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में छावनी इलाका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications