पिछले दो महीनों के दौरान पहली बार स्वाइन फ्लू से कोई मौत नहीं
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि सोमवार को देश में स्वाइन फ्लू के 169 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही फ्लू पीड़ितों संख्या बढ़ कर 12,043 हो गई है।
अब तक इस बीमारी से देश में 389 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के कारण देश में पहली मौत तीन अगस्त को पुणे में हुई थी।
यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "अब तक इनफ्लुएंजा ए एच1एन1 के लिए 64,524 लोगों से लिए गए नमूनों की जांच की जा चुकी है। उनमें से 12,043 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है।"
बयान में कहा गया है, "सोमवार को इस बीमारी के कारण एक भी मौत की सूचना नहीं मिली है।"
सोमवार को सामने आए 169 मामलों में 47 मामले अकेले केरल से हैं। इसके अलावा दिल्ली में 42, महाराष्ट्र में 35, तमिलनाडु में 20, हरियाणा में 11, आंध्र प्रदेश में दो और चंडीगढ़ में एक मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications