यूरेनियम विनिमय पश्चिम के साथ सहयोग का 'परीक्षण' : अहमदीनेजाद
तेहरान, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने रविवार को यूरेनियम के विनिमय की वार्ता को पश्चिमी देशों के साथ सहयोग के लिए परीक्षण बताया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार परमाणु संगठन के प्रमुख अली-अकबर सालेही के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल 19 अक्टूबर को विएना में अमेरिका, रूस और फ्रांस के प्रतिनिधियों के साथ कम सवंर्धित यूरेनियम के बदले अधिक संवर्धित यूरेनियम के विनिमय पर चर्चा करेगा।
इससे पहले जेनेवा में हुई वार्ता में ईरान कम संवर्धित यूरेनियम भेजने और चिकित्सा में उपयोग हो सकने वाले अधिक संवर्धित यूरेनियम को लेने पर राजी हो गया था।
अहमदीनेजाद ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि नतांज परमाणु संयंत्र से उत्पन्न होने वाले 3.5 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम से विदेशों के 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की अदला-बदली पश्चिमी देशों के साथ उपयोगी और सकारात्मक सहयोग का परीक्षण है। इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में विश्व शक्तियों की सभी अस्पष्टताएं दूर हो जाएंगी।
अहमदीनेजाद ने कहा कि वार्ता में विफलता और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों के नवीकरण से ईरान की अपेक्षा पश्चिमी देशों को अधिक नुकसान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications