चालू वित्त वर्ष में 8 फीसदी रहेगा औद्योगिक उत्पादन: रंगराजन
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सी.रंगराजन ने एक सम्मेलन से इतर पत्रकारों को बताया, "मेरा मानना है कि औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ें संकेत करते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार हो रहा है।"
उन्होंने कहा, " मुझे उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 7.5 से आठ फीसदी और आर्थिक विकास दर की वृद्धि दर 6 से 6.5 फीसदी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications