कोबद गांधी से पूछताछ के दौरान वकील को मौजूद रहने की अनुमति
मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने गांधी की ओर से उनके वकील विशाल गोसाईं की याचिका स्वीकार की और पुलिस पूछताछ के दौरान गोसाईं को उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान कर दी। लेकिन बावेजा ने गोसाईं से कहा कि वे पूछताछ के दौरान हस्तक्षेप नहीं करेंगे और जांच अधिकारी की सलाह के मुताबिक गांधी से एक निश्चित दूरी पर रहेंगे।
गोसाईं ने अदालत में एक हलफनामा भी जमा किया है कि वे पूछताछ के दौरान किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications