वाशिंगटन में समलैंगिक अधिकारों के लिए हजारों ने किया प्रदर्शन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि समलैंगिक शादियों को मान्यता दी जाए और सेना में समलैंगिकों के शामिल होने पर लगी पांबदी हटाई जाए। यहां समलैंगिकों की सभा को गायिका लेडी गागा, अभिनेत्री पेट्रिकिया निक्सन ने भी संबोधित किया।
इससे पहले शनिवार को ओबामा ने शनिवार को समलैंगिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, "1993 से सेना में समलैंगिको की भर्ती पर लगी पाबंदी को मैं खत्म करुं गा।" उन्होंने यह नहीं बताया कि समलैगिंकों को यह अधिकार कब और कैसे दिया जाएगा।
नोबेल पुरस्कार विजेता ओबामा ने 25 मिनट के भाषण में समलैंगिक अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "आप किसी तरह का संदेह न करें। हम जिस दिशा में बढ़े हैं उसके जरिए अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे। हमने प्रगति की है और आगे ज्यादा करेंगे।"
गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान ओबामा ने समलैंगिकों को सेना में भर्ती होने की इजाजत देने का वादा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications