आर्थिक राहत पैकेज तुरंत वापस नहीं लेगी सरकार : अहलूवालिया
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने एक सम्मेलन से इतर पत्रकारों को बताया, " जब तक विकास दर 7 फीसदी तक नहीं पहुंच जाती आर्थिक राहत पैकेजों को वापस लेना उचित नहीं होगा।"
उन्होने कहा, " हमें 6.3 फीसदी विकास दर के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने की जरूरत है।"
अहलूवालिया ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के निर्यात के लिहाज से बेहतर रहने की संभावना नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वित्तीय वर्ष में निर्यात क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
अहलूवालिया ने कहा, " निर्यात वैश्विक मांग बढ़ने पर बढ़ेगा। हम निर्यात के लिए दूसरे देशों पर न तो पूरी तरह निर्भर हैं और न ही बिल्कुल स्वतंत्र हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications