सुलह में विलंब के लिए अब्बास ने हमास की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक टेलीविजन भाषण में अब्बास ने गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखने वाले हमास पर आरोप लगाया कि वह पिछली सर्दियों में इजरायल के हमले पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट की आड़ लेकर समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहता है।
दक्षिण अफ्रीका के न्यायाधीश रिचर्ड गोल्डस्टोन के नेतृत्व वाले दल द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में इजरायल और हमास दोनों को युद्ध अपराधों का दोषी ठहराया गया है।
हमास ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इस रिपोर्ट के कारण अब्बास द्वारा फिलीस्तीनी प्राधिकरण का चुनाव मार्च तक स्थगित करने के फैसले के बाद हमास ने उनको सबसे बड़ा देशद्रोही बताने के लिए प्रचार अभियान आरंभ किया।
अब्बास ने रविवार को कहा कि उन्हें हमास से प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है, जो रिपोर्ट का उपयोग सुलह समझौते में विलंब के लिए कर रहा है।
मिस्र का सुझाव है कि फिलीस्तीन में चुनाव अगले वर्ष के मध्य तक कराएं जाएं लेकिन हमास का आग्रह है कि फिलीस्तीनी कानून के अनुसार 25 जनवरी 2010 से पहले चुनाव संपन्न होने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications