सुलह के आसार से अंबानी बंधुओं की कंपनियों के शेयरों में तेजी (लीड-1)
गौरतलब है कि रविवार को अनिल अंबानी ने अपने भाई मुकेश अंबानी से सभी लंबित विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की थी।
बांबे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस नेचुरल र्सिोसेज के शेयर 5.3 फीसदी की बढ़त के साथ 87.40 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान एक बार शेयर 88.40 रुपये के उच्चतम स्तर तक भी पहुंचा।
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.19 फीसदी बढ़त के साथ 2,167.10 पर बंद हुआ।
अनिल अंबानी समूह की एक और कंपनी रिलायंस पॉवर के शेयर 2.59 फीसदी की बढ़त के साथ 164.20 पर बंद हुए।
विश्लेषकों का कहना है कि कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बढ़त को लंबे समय तक टिकने वाली बढ़त नहीं माना जा सकता क्योंकि दोनों समूहों के बीच गैस विवाद सहित कई विवाद लंबित हैं और इनके समाधान के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications