12 वर्षीय नाबालिग बेटी की शादी कराने वाला पिता गिरफ्तार
घटना जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगसा गांव की है, जहां लालाराम ने पिछले सप्ताह गोपनीय तरीके से अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी की शादी पास के गांव के श्यामलाल के 40 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार से कर दी। मामले की भनक जब स्थानीय सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को लगी तो उन्होंने रविवार को पुलिस से मामले की शिकायत की।
पुलिस ने किशोरी के पिता लालाराम, दूल्हे व उसके पिता सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हा व उसका पिता फिलहाल फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक लालराम गरीब किसान था और उसने कुछ साहूकारों से कर्ज ले रखा था। इसी कारण धन के प्रलोभन में उसने अपनी नाबालिग बेटी की शादी 40 साल के आदमी से कर दी। बताया जा रहा है कि शादी के बदले उसने दूल्हे के पिता से 3 लाख रूपये लिये थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications