मुरैना में सिपाही ने जहर खाकर जान दी
मुरैना के पुलिस अधीक्षक संतो सिंह ने आईएएनएस को सोमवार को बताया है कि सबलगढ़ थाने में तैनात सिपाही लज्जाराम ने थाने के पीछे स्थित आवास में जहर खाकर जान दे दी है। सिंह के मुताबिक लज्जाराम पिछले कुछ समय से बीमार और हताश था। आशंका है कि उसने इसी के चलते आत्महत्या की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications