Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुजाता कोईराला बनीं नेपाल की उपप्रधानमंत्री

56 वर्षीय कोईराला को इसी साल जून महीने में जब विदेश मंत्री बनाया गया था तब उनकी पार्टी के सदस्यों ने ही उनकी इस नियुक्ति का विरोध किया था। वही सुजाता अब माधव की मंत्रिपरिषद में तीसरे सबसे बड़े ओहदे पर विराजमान हो गई हैं। पहले उपप्रधानमंत्री बिजय कुमार गच्छादर हैं।

सुजाता ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "वास्तव में मुझे अक्सर नजरअंदाज किया जाता रहा है क्योंकि मैं गिरिजा प्रसाद कोईराला की बेटी हूं। मुझे इसके लिए त्याग भी करना पड़ा ताकि लोगों को यह महसूस न हो कि मुझे उनकी बेटी होने के चलते प्रोन्नत किया जा रहा है।"

ऐसी खबरें आ रही थी कि कोईराला अपनी बेटी को उपप्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए माधव पर लगातार दबाव बना रहे थे। कोईराला नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। नेपाली संसद में उनकी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

बहरहाल, उपप्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाली सुजाता देश की दूसरी महिला हैं। उनसे पहले शैलजा आचार्य देश की उपप्रधानमंत्री बनी थीं। वह कोईराला की भतीजी थीं। इसी वर्ष जून महीने में उनका निधन हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+