पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 41 की मौत (लीड-3)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह आत्मघाती हमला स्वात घाटी के निकट शांगला जिले के मुख्यालय अलपुरी में सुरक्षा बलों के एक काफिले के पास हुआ।
पुलिस ने कहा है कि हमले के कारण काफिले में शामिल तीन वाहन नष्ट हो गए हैं।
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने कहा है कि मरने वालों में छह सैनिक शामिल हैं। हमले में 45 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निजी टीवी चैनल 'आज टीवी' ने खबर दी है कि विस्फोट के बाद इलाके में छिपे कई आतंकियों ने काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी।
इस बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। घटना के बाद शांगला में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications