बेंगलुरू के ऑटो चालक हड़ताल पर गए, यात्री परेशान

अधिकारियों के अनुसार शहर का सार्वजनिक परिवहन तंत्र भारी भीड़ का बोझ बर्दाश्त नहीं कर पाया जिससे दिन भर यात्रियों को हैरान-परेशान देखा गया।

अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ऑटो पर निर्भर अभिभावकों, कार्यालय जाने वालों और आम जनता को वैकल्पिक साधन का इंतजाम करने में तगड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी।

शहर के करीब 90,000 हजार ऑटो चालक सुबह 6 बजे से 12 घंटे की हड़ताल पर चले गए। ऑटो चालक तिपहिया वाहन हरे और काले रंग से पेंट कराने, डिजिटल मीटर लगाने और स्मार्ड कार्ड प्राप्त करने के सरकार के निर्देशों का विरोध कर रहे हैं।

आदर्श ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष एम. मंजूनाथ ने कहा, " तिपहिया वाहन को हरे और काले रंग से पेंट कराने में 12,000 का खर्च आएगा। डिजिटल मीटर लगावाने में करीब 5,000 हजार का खर्च आएगा और हमें हर तीन साल में स्मार्ट कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा जिस पर 200 रुपये का खर्च आएगा।"

हाल में परिवहन विभाग द्वारा पेश किया गया स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल कार्ड है। कार्ड में चालक की उम्र, नाम, पता, वाहन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का ब्यौरा दर्ज रहता है।"

शहर में बस सेवा संचालित करने वाले बेंगलुरू महानगरीय परिवहन निगम ने अतिरिक्त मांग के मद्देनजर 150 अतिरिक्त बसें तैनात की हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+