बेटे के पैदा होते ही बेटियों को स्टेशन पर छोड़ दिया

खुर्दा रेलवे स्टेशन के रेलवे पुलिस अधिकारी गोपीनाथ सिरा ने बताया," हमने रविवार तड़के दोनों बच्चियों को रेलवे स्टेशन से बरामद किया। दोनों बच्चियों को स्टेशन पर अकेले देखकर हम आश्चर्यचकित थे। हमने बच्चियों के अभिभावकों की काफी तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में हमें पता चला कि रेलवे स्टेशन पर बच्चियों को उनके पिता ने छोड़ दिया था।"

पुलिस ने बाद में बच्चियों को एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन 'पद्मश्री' को सौंप दिया। गैर सरकारी संगठन ने रविवार को बच्चियों के अभिभावकों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन वे असफल साबित हुए। बाद में सोमवार को पता चला कि बच्चियों के अभिभावक पुरी जिले में मंगलाजोडी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार बच्चियों को उनका पिता तपन गुरू स्टेशन पर लाया था और बाद में उनको वहीं अकेला छोड़कर चला गया।

'पद्मश्री' के सचिव होचिमीन शास्त्री ने बताया," हमें लोगों से पूछताछ में जो कुछ जानकारी मिली उससे पता चला कि इन बच्चियों को उनका पिता शनिवार को यहां लाया था और बाद में वह उन्हें स्टेशन पर छोड़कर चला गया।"

शास्त्री ने कहा, "हमें यह भी पता चला कि पिता ने आखिर बेटे के जन्म के बाद बच्चियों को स्टेशन पर क्यों छोड़ा। दरअसल एक महीने पहले वह बेटे का पिता बना था। बच्चियों को स्टेशन पर छोड़ने से पहले शनिवार को उनके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चियों को छोड़ने के लिए उनकी मां ने ही अपने पति पर दबाव डाला था।"

गैर सरकारी संगठन ने कहा है कि बच्चियों उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। शास्त्री ने बताया कि संगठन ने कुछ लोगों को उनके गांव भेज दिया है।

शास्त्री ने कहा, "हमने इन बच्चियों को उनके माता-पिता को सौंपने का निर्णय किया है लेकिन उनसे परामर्श करने के बाद ही हम यह कदम उठाएंगे। वैसे हमारे पास एक अनाथालय है जो उनके लिए अच्छी जगह है। हम उनके लिए कुछ धन एकत्रित करने की भी कोशिश करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+