विस्थापित श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर सरकार भेदभाव न करें : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया, "केंद्र सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के चयन में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और अन्य विपक्षी पार्टियों को नजरअंदाज किया।"
बयान में कहा गया, "श्रीलंका में रह रहे तमिल अल्पसंख्यकों के कल्याण से जुड़े इस मुद्दे पर भेदभाव का रुख नहीं होना चाहिए।"
ज्ञात हो कि श्रीलंकाई सेना द्वारा लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ चलाए गए लंबे हिंसक अभियान के बाद हजारों की संख्या में तमिल राहत शिविरों में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications