दक्षिण दिल्ली के बाजार में सुरक्षा अभ्यास
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन विभाग, अस्पताल और बम निष्क्रिय दस्तों सहित विभिन्न एजेंसियों की प्रतिक्रिया जांचने के लिए दोपहर में ग्रेटर कैलाश के 'एम-ब्लॉक' बाजार में एक नकली बम विस्फोट किया गया।
पिछले साल सितम्बर में हुए पांच बम विस्फोटों में एक विस्फोट ग्रेटर कैलाश बाजार में भी हुआ था। इन बम विस्फोटों में 24 लोग मारे गए थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार की सुबह पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके के एक शॉपिंग मॉल में भी सुरक्षा अभ्यास किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications