मुख्यमंत्री से रंगदारी मांगने के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
बांका के पुलिस अधीक्षक पी़ कन्नन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में विवेक नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के लिप्त होने की जानकारी पुलिस को मिली है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बांका-भागलपुर के विधान पार्षद मनोज यादव के मोबाइल पर शनिवार की रात एक एसएमएस आया था जिसमें उनसे तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित धोरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष चौधरी से एक-एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं दिए जाने पर तीनों को जान से मार देने की धमकी भी दी गई थी।
इस मामले की रविवार को बांका थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications