उड़ीसा में पत्रकार की गिरफ्तार के खिलाफ प्रदर्शन

पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर और तख्ती लेकर राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। चौधरी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे एक पत्रकार प्रशांत पटनायक ने आईएएनएस से कहा, "हमने राजभवन के बाहर एक घंटे तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।"

उल्लेखनीय है कि गजपति जिले में एक बस कंडक्टर के पास से उड़िया दैनिक 'संबाद' के संवाददाता चौधरी के नाम नक्सली पर्चो से भरा एक पैकेट मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें 21 सितम्बर को गिरफ्तार किया था।

चौधरी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लिए जाने के मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया है।

प्रशांत सहित पत्रकारों के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें चौधरी की रिहाई की मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा था। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने हस्ताक्षर किए थे।

पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने चौधरी के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की क्योंकि उन्होंने एक समाचार प्रकाशित किया था, जिसमें पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के व्यापारियों से रिश्वत लेने की बात कही गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+