टेरेसा की अस्थियों के लिए हमसे मशविरा करें : कैथोलिक बिशप
सीबीसीआई के प्रवक्ता बाबू जोसेफ ने कहा है, "जब इस तरह का कोई अनुरोध हमारे पास आएगा तो हम मिशनरीज ऑफ चैरिटी के साथ मशविरा करके इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेंगे।"
जोसेफ ने जोर देकर कहा है कि इस मुद्दे पर मदर टेरेसा द्वारा 1950 में कोलकाता में स्थापित चर्च और मिशनरीज ऑफ चैरिटी से चर्चा की जानी चाहिए। जोसेफ ने आईएएनएस से कहा, "हमें इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।"
ज्ञात हो कि मदर टेरेसा अल्बानिया की मूल निवासी रही हैं। अल्बानिया के प्रधानमंत्री सैली बेरिशा ने भारत सरकार से कहा है कि वह अगस्त 2010 में मदर टेरेसा की 100वीं जयंती तक उनकी अस्थियां अल्बानिया को वापस कर दे।
मदर टेरेसा का वर्ष 1997 में निधन हो गया था और उनकी अस्थियां कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय के अहाते में दफन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications