पाकिस्तानी अदालत ने हाफिज सईद के खिलाफ मामले खारिज किए
अदालत के फैसले के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सईद के वकील ए. के. डोगर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने अदालत में यह तर्क दिया कि संयुक्त राष्ट्र ने जेयूडी की निंदा की थी जबकि इसके बावजूद पंजाब की प्रांतीय सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा, "अदालत ने मेरा तर्क स्वीकार कर लिया।"
डोगर ने पिछले महीने सईद पर दर्ज दो ताजा मामलों के खिलाफ अदालत में अपील की थी।
ज्ञात हो कि गत 17 सितम्बर को फैसलाबाद की पुलिस ने अगस्त महीने में सईद के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे। सईद पर आरोप था कि उसने एक सभा में जेहाद और जेयूडी के लिए धन इकट्ठा करने का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications