शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 17 हजार से ऊपर (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 384.01 अंकों (2.31 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,026.67 पर ंबंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,068.78 के सबसे ऊपरी और 16,687.32 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 44.66 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 109.05 अंकों (2.2 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,054.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,068.05 के ऊपरी और 4,945.45 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 77.08 अंकों (1.22 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,378.46 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 77.55 अंकों (1.05 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,449.34 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी), आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। सीडी के शेयर मूल्यों में 3.72 प्रतिशत, आईटी के शेयर मूल्यों में 2.94 प्रतिशत और बैंकों के शेयर मूल्यों में 2.63 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1627 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी दर्ज की गई। केवल 1108 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications