छत्तीसगढ़ में धान की खरीद शुरू

सरकार ने राज्य के 18 जिलों में 1,577 खरीद केंद्र बनाए हैं। सरकारी खरीद 31 जनवरी, 2010 तक चलेगी और किसानों को साधारण किस्म के धान के लिए प्रति क्विंटल 950 रुपये और उन्नत किस्म के लिए प्रति क्विंटल 980 रुपये मिलेगा।

धान की खरीद प्राथमिक सहकारिता समितियों के माध्यम से की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकार को इस सत्र में 40 लाख टन धान की खरीद होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में पिछले साल धान का उत्पादन 57 लाख टन पहुंच गया था और सरकार ने कमजोर मानसून के बावजूद इस साल चालू खरीफ सत्र में 65 लाख टन धान के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+