डीआरडीई के एक आरोपी वैज्ञानिक के बयान दर्ज
डीआरडीई के दो वरिष्ठ वैज्ञानिकों कामेश्वर राव तथा ए़ बी़ एस़ भास्कर पर कनिष्ठ वैज्ञानिक सुशील शर्मा की पत्नी श्रद्घा शर्मा ने अपने पति की बलि देने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस संबंध में मामला भी दर्ज कर चुकी है।
जांच अधिकारी उमेश गर्ग ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि भास्कर का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा राव का बयान उनके लौटने पर दर्ज किया जाएगा।
श्रद्घा के अनुसार छह-सात अक्टूबर की रात दोनों वैज्ञानिकों ने फोन करके सुशील को रक्षा विहार स्थित अपने आवास पर बुलाया। रात में देर हो जाने पर सुशील को राव के घर पर सोने के लिए रोक लिया गया। श्रद्घा का आरोप है कि सुबह जब सुशील की नींद खुली तो उनके चेहरे पर राव ने पानी छिड़का और धारदार हथियार से चोट पहुंचाई। सुशील के शरीर पर घाव के कई निशान भी हैं।
श्रद्घा की शिकायत पर दोनों वरिष्ठ वैज्ञानिकों राव तथा भास्कर पर विश्वविद्यालय थाने में मारपीट, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के लिए धारा 323, 506 और 342 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications