मानसिक बीमारी का मोटापे से नजदीकी रिश्ता

ऐवन अटलांटिस ने बताया, " अभी इस विषय पर गहरा अध्ययन किया जाना बाकी है। मोटापे और मानसिक बीमारी के बीच जटिल अंर्तसबंधो में कई मनोसामाजिक, जीवनशैली और शारीरिक कारक जुड़े हो सकते हैं।"

अटलांटिस, अदेलेदिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन से हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के प्रोफेसर मिका किवीमाकी के निर्देशन में किए गए अध्य्यन पर टिप्पणी की है।

अटलांटिस ने कहा, " मोटे लोग, खास कर ऐसे लोग जो अपने आपको अधिक वजन का मानते हैं, अधिकतर खुद को वजन से जुड़ी परेशानियों से प्रभावित महसूस करते हैं। ऐसे लोगों का आत्मविश्वास कम हो जाता है और वे अपराध बोध महसूस करते हैं।"

अटलांटिस का कहना है कि कम शारीरिक गतिविधियां और अधिक भोजन करने की प्रवृत्तियां अवसाद ग्रस्त और बेचैन रोगियों में समान रूप से पाई जाती हैं।

अध्ययन के निष्कर्षो का उल्लेख ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के अक्टूबर अंक के संपादकीय में किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+