पाक में हवाई हमले में 12 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हवाई हमला बाजौर जिले में किया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बाजौर के मामुंद इलाके में आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकानों पर हमला किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि हमले हताहतों की संख्या की जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। दूसरी ओर एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि हमले में कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल के जवान वजीरिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले करते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications