पेट दर्द से राहत में मदद कर सकती है कल्पनाशीलता

'यूनीवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना' (यूएनसी) और 'चैपल हिल एंड ड्यूक यूनीवर्सिटी मेडीकल सेंटर' (डीयूएमसी) के अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि कल्पनाशीलता के पाठ सीखने वाले बच्चों के स्वास्थ्य में हुआ सुधार अगले छह महीने तक कायम रहा था।

कल्पनाशीलता के पाठ तनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। हजारों लोग चिंता को कम करने व तनाव को नियंत्रित करने के लिए इनका उपयोग करते हैं।

यूएनसी की अध्ययनकर्ता प्रोफेसर मिरांडा वेन टिलबर्ग का कहना है, "हमारे अध्ययन की सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात यह है कि पेट दर्द के लिए कल्पनाशीलता का ऑडियो रिकॉर्डिग्स से लिया गया प्रशिक्षण चिकित्सकीय मदद की अपेक्षा अधिक कारगर साबित होता है।"

टिललबर्ग ने कहा, "स्वयं का किया हुआ यह इलाज खर्चीला भी नहीं है और इसे अन्य इलाज के साथ किया जा सकता है। इससे पेट दर्द से पीड़ित तमाम बच्चों में दर्द के इलाज के परिणामों को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।"

बच्चों में पेट दर्द की शिकायत एक बहुत सामान्य बीमारी है और 20 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रस्त होते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+