फिलीपींस के उत्तरी इलाके में राहत पहुंची, मृतकों की संख्या 321 हुई
रक्षा सचिव गिलबर्ट टियोडोरो ने कहा कि सरकार तूफान से सबसे अधिक प्रभावित उत्तरी प्रांतों पनागसिनान, ला यूनियन और बेंग्युएट में अपने प्रयासों को तेज कर रही है।
पनागसिनान और ला यूनियन में कई ग्रामीण अभी भी पानी से घिरे हुए हैं। इससे बाध्य होकर सरकार को उनके पास राहत भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
टियोडोरो ने बताया कि हवाई मार्ग से खाने के पैकेटों को गिराना राहत कार्यो के लिए काफी प्रभावी है और बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
मौसम साफ होने से पुलिस अधिकारी,सैनिक और राहत स्वयंसेवक बाढ़ में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications