आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मंगलवार से भारत दौरे पर
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ की पांच दिवसीय भारत यात्रा मंगलवार से आरंभ हो रही है। एक वर्ष के भीतर अपनी दूसरी भारत यात्रा में वह विदेश मंत्रियों की छठे दौर की वार्ता की सह अध्यक्षता करेंगे।
स्मिथ दिल्ली में राजनीतिक और मुंबई में व्यापारिक नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
स्मिथ के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार वह समान हितों और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर भारतीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश तेजी से बढ़ रहा है और भारत अब आस्ट्रेलिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।
स्मिथ ने कहा, "ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा में सहयोग बढ़ रहा है।"
स्मिथ की यात्रा वर्ष 2008 से नौवें आस्ट्रेलियाई मंत्री की भारत यात्रा है। इसी दौरान भारत के 10 मंत्री आस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं।
द्विपक्षीय वार्ता के अलावा स्मिथ राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
मुंबई में स्मिथ के भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों और बड़ी व्यापारिक हस्तियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications