विधानसभा चुनाव: अरूणाचल में मतदान के लिए तैयारी पूरी
राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं लेकिन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू सहित कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों के निर्विरोध चुन लिए जाने की वजह से अब 57 सीटों पर मतदान होगा। खांडू तवांग जिले की मुक्तो सीट से वर्ष 1999 और 2004 में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया मतदान कर्मचारी पहले ही अपने गंतव्यों तक पहुंच चुके हैं।
राज्य में कुल 157 उम्मीदवर चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) 36, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 22 और तृणमूल कांग्रेस भी 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
अरूणाचल में लगभग 750,000 मतदाता 2,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान के अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में कांग्रेस के साथ शामिल रांकापा और तृणमूल यहां कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं।
वर्ष 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटें जीतीं थीं। इसके अलावा निर्दलियों ने 13, भाजपा ने नौ और रांकापा व अरूणाचल कांग्रेस ने दो -दो सीटों पर जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications