विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राज्य में तीन हफ्तों तक चले चुनाव प्रचार के दौरान हुए नक्सली हमले से सुरक्षा व्यवस्था पुलिसकर्मियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले दिनों राज्य के गढ़चिरौली जिले में नक्सली हमले में 13 पुलिसकर्मी मारे गए थे। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कुल 84,136 मतदान केंद्रों पर इन सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर रहेगी।
महाराष्ट्र में आठ प्रमुख पार्टियां हैं जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के 7.6 करोड़ मतदाताओं को रिझाने की भरपूर कोशिश की। यहा मुख्य मुकाबला कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिव सेना गठबंधन के बीच है। इनके अलावा कई छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों और बागियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला भी 13 अक्टूबर को होगा।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 139 और भाजपा-शिवसेना को 119 सीटें मिलीं थीं। इसके अलावा अन्य दलों तथा निर्दलियों ने 30 सीटों पर कब्जा जमाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications