पाकिस्तान में विस्फोट, 4 मरे, 30 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्वात घाटी के शांग्ला जिले में एक पुलिस चौकी के समीप विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग मारे गए और 30 घायल हो गए।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पुलिस चौकी के समीप एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
पाकिस्तान में इन दिनों लगातार विस्फोट हो रहे हैं। शुक्रवार को पेशावर शहर में हुए आत्मघाती हमले में 53 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए थे। दूसरी ओर शनिवार को आतंकवादियों ने रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर हमला बोल दिया था, जिसमें 19 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications