अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 10.4 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अगस्त में देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10.4 फीसदी अधिक रही।
औद्योगिक क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन को उद्योग जगत के तेजी से पटरी पर आने का संकेत माना जा रहा है।
केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक आकड़ों के अनुसार आलोच्य माह में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 10.2 फीसदी बढ़ा
आकड़ों के अनुसार खनन क्षेत्र के उत्पादन में 12.9 फीसदी वृद्धि हुई जबकि बिजली का उत्पादन 10.6 फीसदी बढ़ा।
पूंजीगत वस्तुओं और उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में 8.3 फीसदी वृद्धि हुई है।
पिछले वित्त वर्ष यानी 2008-09 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 2.6 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications