धन कमाने के लिए न बनाएं एनजीओ : शिवराज
राज्य की राजधानी भोपाल स्थित अपने आवास पर आयोजित स्वैच्छिक संगठनों की पंचायत में सोमवार को चौहान ने कहा कि एनजीओ में सेवा का भाव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके पास कई ऐसे लोग आते हैं जो एनजीओ के नाम पर मदद की मांग करते हैं।
चौहान ने कहा कि आज आम आदमी को अपनी जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता है। उसे सिर्फ सरकार से अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। लोग नेताओं के स्वागत में तो हजारों रुपये खर्च कर देते हैं मगर कुएं की सफाई कराने के लिए रकम नहीं जुटा पाते।
उन्होंने प्रदेश भर से आए स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे जनता में इस भाव को जगाएं कि विकास में उनकी भी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम जनता की हिस्सेदारी के बगैर प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications