कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण (लीड-1)
उड़ीसा के बालासोर जिले चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से मिसाइल का पहला परीक्षण सुबह 10.30 बजे और दूसरा तीन मिनट बाद 10.33 पर किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मिसाइलों की मारक क्षमता लगभग 350 किलोमीटर है।
आईटीआर के निदेशक एस. पी. दास ने आईएएनएस को बताया, "ये परीक्षण बुनियादी तौर पर सेना के जवानों द्वारा किए गए। यह उपयोगकर्ता परीक्षण था जो पूरी तरह से सफल रहा।"
परीक्षण के दौरान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ अधिकारी एवं रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार वी. के. सारस्वत सहित कई वैज्ञानिक वहां मौजूद थे।
उल्लेखननीय है कि पृथ्वी स्वदेशी तकनीकी से निर्मित भारत की पहली बैलेस्टिक मिसाइल है। यह भारत के एकीकृत मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत विकसित पांच मिसाइलों में से एक है।
पृथ्वी मिसाइल के दो संस्करण पहले ही सेना और वायु सेना में शामिल किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications