हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूरी

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सज्जन सिंह ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मंगलवार को रहे चुनाव में मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए लगभग 70,000 सरकारी कर्मचारी और लगभग 65,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

राज्य में 1.3 करोड़ से अधिक मतदाता मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में हैं, जहां 231,000 से अधिक मतदाता हैं।

राज्य के सभी 13,524 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा। मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।

जिन सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं उसमें प्रमुख नाम गढ़ी सांपला किलोई (रोहतक जिला) का है। यहां से मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उंचा कलां (जींद)से इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के उम्मीदवार ओम प्रकाश चौटाला मैदान में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+