मीरा कुमार की जीप दुर्घटनाग्रस्त

मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पंकज सिन्हा ने बताया कि आज लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सासाराम जा रही थीं कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर अम्बाठा गांव के नजदीक उनकी सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट पार्टी की एक जीप पलट गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार एक पुलिस अधिकारी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मोहनिया के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications