श्रीलंकाई टीम हमलाः मास्टरमाइंड गिरफ्तार

गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद अकील उर्फ डॉक्टर उस्मान पाकिस्तानी सेना का पूर्व सैनिक है। अकील ने शनिवार को सेना मुख्यालय पर जोरदार हमला किया था, जिसमें 20 लोग मारे गए हैं।
जियो टीवी के मुताबिक अकील श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए हमले का मास्टरमाइंड है। श्रीलंकाई टीम पर हुए हमले के दौरान छह पुलिसकर्मी मारे गए थे जबकि इतने ही खिलाड़ी जख्मी हुए थे। हमले के कारण श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।
अकील पाकिस्तानी सेना के आर्मी मेडिकल स्टोर का सैनिक रहा है। मार्च में श्रीलंकाई टीम पर हमले के बाद वह और उसके साथी वजीरिस्तान भाग गए थे। अकील पर पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर भी हमले की साजिश रचने का आरोप है।
लाहौर पुलिस का मानना है कि अकील चार साल पहले गठित पंजाबी तहरीक-ए-तालिबान संगठन का सदस्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications