'ब्वायजोन' बैंड के स्टार स्टीफन गेटली का निधन
एक वेबसाइट 'कांटेक्ट डॉट कॉम' के हवाले से खबर दी गई है, "गेटली का निधन शनिवार को हो गई। वे कुछ पेय पदार्थ लाने के लिए बाहर गए थे और वापस आकर सो गए। उसके बाद वह कभी नहीं उठे।"
गौरतलब है कि आयरिश गायक स्टीफन गेटली का जन्म वर्ष 1976 में आयरलैंड में हुआ था। बैंड स्टार गेटली 'ब्वायजोन' बैंड में 1993 में शामिल हुए थे।
'ब्वायजोन' के मैनेजर लूइस वाल्स ने कहा," हम निश्चित रूप से तबाह हो गए हैं। मैं पूरी तरह से सदमे में हूं। मैं सोमवार को एक पुरस्कार समारोह के दौरान उसके साथ था। हम इसके बारे में अधिक नहीं जानते की वहां क्या हुआ है। वह एक महान व्यक्ति थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications