सेना प्रमुख दीपक कपूर म्यांमार के लिए रवाना
भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सैन्य प्रमुख म्यांमार की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं। हमारा म्यांमार की सेना के साथ हमेशा निकट संबंध रहा है। सैन्य प्रशिक्षण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की दृष्टि से यह यात्रा महत्वपूर्ण है।"
पूर्व में चीन के बाद म्यांमार भारत का दूसरा सबसे बड़ा सहयोगी है। चीन म्यांमार को अपना कूटनीतिक सहयोगी बनाने का प्रयास करता रहा है। ऐसे में भारत की 'लुक ईस्ट' नीति के लिए म्यांमार काफी महत्वपूर्ण है।
कपूर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब चीन ने म्यांमार की सीमा तक रेल लाइन बिछाने की घोषणा की है। चीन के इस कदम ने भारतीय सेना को सचेत कर दिया है। भारत के साथ कोई विवाद होने की स्थिति में चीन अपनी सेनाओं को इस रेल लाइन के जरिए म्यांमार तक भेज सकता है।
अधिकारी ने कहा, "भारतीय सैन्य प्रमुख म्यांमार के सैन्य प्रमुख व अन्य सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications