ओबामा व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में हिस्सा लेंगे
वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में एशियाई मूल के अमेरिकी समुदाय के साथ दिवाली समारोह में व्यक्तिगत तौर पर हिस्सा लेंगे।
व्हाइट हाउस की ओर से शुक्रवार को की गई घोषणा के अनुसार, "ओबामा 14 अक्टूबर को ईस्ट रूम समारोह में दिवाली मनाएंगे।"
पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने हालांकि व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने दिवाली समारोह में कभी हिस्सा नहीं लिया।
यह भी कि दिवाली मुख्य व्हाइट हाउस में नहीं मनाई जाती थी, बल्कि इससे सटी एक इमारत में मनाई जाती थी।
ईस्ट रूम आमतौर पर समारोहों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। बुश ने इसी जगह भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के लिए कानून पर हस्ताक्षर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications