न्यूजीलैंड में कंप्यूटर समस्या से हजारों यात्रियों को परेशानी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एयर न्यूजीलैंड ने कहा कि रविवार को ऑनलाइन बुकिंग और कॉल सेंटर प्रणाली स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से दो घंटे तक ठप्प हो गई, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एयर न्यूजीलैंड प्रबंधन सोमवार को इस संबंध में तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। विमानन कंपनी को हॉर्डवेयर की आपूर्ति प्रमुख कंपनी आईबीएम करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications